विद्युत उपभोक्ता एवं किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने किया एसई का घेराव

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के विद्युत उपभोक्ता और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार एवं विद्युत मण्डल की हिटलर शाही नीति के विरोध में आज दोपहर जिला किसान कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में बाणगंगा कार्यालय पहुंचकर मु य अभियंता विद्युत वितरण कंपनी का घेराव कर उन्हें चेतावनी ज्ञापन सौंपा एवं ज्ञापन में बिन्दुवार जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को उठाया। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह यादव और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यह चेतावनी दी गई कि सात दिवस के अन्दर बिन्दुवार ज्ञापन का निराकरण किया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी प्रत्येक विकासखण्ड में जनता को साथ लेकर सडक़ पर आंदोलन करेंगी। 

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अमिताभ सिंह हरसी, अशोक चौधरी, हरवीर सिंह रघुवंशी प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, गणेश गौतम, पारम रावत, बासित अली, योगेन्द्र रघुवंशी, राकेश गुप्ता, मुन्नालाल कुशवाह, अन्नी शर्मा, विजय शर्मा, सोनू राजावत, के0एल0 राय, महंत राम रावत, वीर सिंह लोधी, सीताराम रावत, रामवीर सिंह यादव, अनिल चौहान, सिद्धार्थ लढ़ा, आदि किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!