मोबाईल की दुकान का ताला तोडक़र LCD सहित मोबाईल पार

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौनी में विगत दिवस चोरों ने एक मोबाईल की दुकान के ताले तोडक़र वहां से 16 हजार रूपए कीमत के दो मोबाईल और एक एलसीडी चोरी कर ली। तब से दुकानदार चोरोंं की तलाश कर रहा था, लेकिन उसे चोरों की कोई भी जानकारी नहीं मिली। तो कल उसने दुकान में हुई चोरी शिकायत थाने में दर्ज करा दी।

जानकारी के अनुसार सात फरवरी की रात्रि फरियादी देशुव पुत्र अजीज खां निवासी मगरौनी, कस्बे में स्थित अपनी मोबाईल की दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था, लेकिन दूसरे दिन सुबह उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। जहां से दुकान में रखे दो मोबाईल और एलसीडी गायब थी। 

चोरी के बाद देशुव ने चोरों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं  लगा तो हार थक कर कल पीडि़त थाने पहुंचा जहां चोरी की घटना का ब्यौरा उसने पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!