दोस्त की शादी में गया युवक लापता

शिवपुरी ब्यूरो। देहात थाना क्षेत्र से एक युवक परमाल पुत्र पहलवान सिंह गौर विगत दिवस घर से विवाह समारोह में जाने की कहकर निकला, लेकिन वह आज तक वापस नहीं लौटा जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने देहात थाने में दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार सात फरवरी को रात्रि 8 बजे परमाल अपने परिजनों से यह कहकर निकला था कि वह अपने मित्र के विवाह समारोह शामिल होने के लिए जा रहा है। लेकिन उसने घर पर यह नहीं बताया कि वह किस मित्र के यहां विवाह समारोह में जा रहा है। 

घर से निकलने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की अंतत: परिजनों ने उसके गुम होने की सूचना कल थाने जाकर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!