समाजसेवी संस्था मंगलम कार्यकारिणी की बैठक आज

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था मंगलम की कार्र्यकारिणी की बैठक 12 फरवरी रविवार को दोपहर 12 बजे मंगलम कार्यालय पर आयोजित की गई है। इस बैठक में कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा। मंगलम के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में संस्था द्वारा प्रारंभ कौशल विकास केन्द्र हेतु कक्षों के निर्माण एवं व्यय की स्वीकृत दी जाएगी। 

वहीं अस्थाई गैरिज का अध्ययनकक्ष हेतु निर्माण की स्वीकृति पर विचार होगा। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना हेतु आवेदन स्वीकृति की प्रत्याशा में केन्द्र का निर्माण, सीपीसीटी एवं क प्यूटर टार्ईपिंग हेतु पांच नए क प्यूटर क्रय की स्वीकृति , मंगलम प्रांगण में सी.सी.टी.व्ही कैमरे लगाए जाने हेुत स्वीकृति वाबत अनेक मुद्दों पर विचार किया जाएगा। श्री गोयल ने मंगलम के समस्त कार्र्यकारिणी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!