24 घण्टे बिजली देने वाला जेई मिश्रा निलबिंत

बैराड़। जिले के बैराड़ तहसील के विद्युत विभाग के जेई सुजीत मिश्रा को आज अधीक्षण यंत्री ने तत्काल प्रभाब से निलंबित कर दिया है। बिजली कंपनी के जेई सुजीत मिश्रा को कालामढ़ क्षेत्र में पंप कनेक्शनधारियों को 10 घंटे के स्थान पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराने को लेकर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान मिश्रा को पिछोर कार्यालय में अटैच किया गया है। 

अधीक्षण यंत्री वीएस दांगी ने उक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए बताया कि बिजली कंपनी बैराड़ प्रथम के जेई मिश्रा के बारे में शिकायत मिली थी कि उन्होंने कालामढ़ इलाके में अवैध रूप से लाइन बिछाने के बाद पंप संचालकों को 10 घंटे की बजाय 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना जारी रखी थी, जबकि कंपनी में इस तरह का कोई नियम नहीं है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!