KIDS GARDEN SCHOOL के FUN FIESTA में होगी कल फुल मस्ती, फॉग डांस, हबा में हुडदंग

शिवपुरी। किड्स गार्डन स्कूल द्वारा आयोजित कल 12 रविवार को फन फिएस्टा का आयोजन किया जा रहा है। मेट्रो शहरों के जैसे आयोजित इस फिएस्टा में जमकर मस्ती और फन लूटा जा सकता है। इसमें बच्चों के लिए पानी के पूल मे मस्ती, जमीन पर धमाल और हवा में हुडदंग की व्यवस्था की गई है। 

फॉग डांस मतलब बादलों के साथ डांस
इस फन फिएस्टा में सबसे ज्यादा आर्कषक का केन्द्र रहेगा फोग डांस। इसमें एक डीजे सैट लगाया जा रहा है और कैमिकल और मशीनों द्वारा फॉग छोडा जाऐगा। जो जमीन पर बच्चों के बीच बादल बनाएगा। बच्चे बादलों के बीच में जमकर डांस कर सकेगें और अलग ही फन का एन्जॉय कर सकते है। 

इस फन फेईस्टा में टेलेंट हंट शो सिंगिग और टेलेंट हंट शो डांसिग का आयोजन भी रखा गया है। इसमें यह खास बात यह है कि इसमें वह बच्चा भी भाग ले सकता है जो किड्स गार्डन स्कूल का स्टूडेंट नही है। इस टेलेंट हंट शो के विजेता को ईनाम भी दिया जाऐगा। 

पानी के पूल में मस्ती की बरसात 
फन फिएस्टा की इस मस्ती के क्रम में बच्चों को सबसे ज्यादा मस्ती और फन की बरसात करेगा सर्फिश जोबिग। इसे एक पानी के पुल में बनाया गया है। पूल में बड़ी-बड़ी गेंदे होगी और इन गेंदो के अंदर बच्चे प्रवेश कर पूल में बिना पानी के भीगे पानी का आंनद ले सकते है। पानी के पूल में बच्चो के लिए छोटी-छोटी बोटों की भी व्यवस्था भी की गई है। 

जमीन पर भी करेगें जमकर मस्ती
मस्ती भरे इस महौल में जमीन पर भी सर्फेश जोर्विग की भी व्यवस्था इस इस फन फैविस्टा में की गई है,इसमें जमीन पर बडी-बडी गेंदो में बच्चे घुसकर धमाल कर सकते है। नन्है मुन्है कि लिए किडस जोन भी बनाया जा रहा है इसमें ट्रॉय ट्रेन,ट्राय कार के अतिरिक्त कई शानदार खिलौने उपलब्ध होगें। 

हवा में भी होगा हुडदंग
पानी,जमीन के बाद हवा में भी हुडदंग की व्यवस्था की जा रही है इस फन फेयस्टा में,बताया जा रहा है कि फालाईग फॉक्स के द्वारा हवा में हुडदंग किया जा सकेगा। इसमें जमीन से लगभग 100 फुट की ऊचाई पर एक इमारत से दूसरी इमारत की दूरी का सफर लाईफ सर्पोट जैकेट पहनकर हवा में ही किया जाऐगा। 

गेम्स जॉन भी होगा आर्कषण का केन्द्र
इस फन फेयस्टा में ऑल गेम्स जॉन बनाया जा रहा है जिसमें कई तरह हे गेम्स खेलने को मिलेगें। इसके अतिरिक्त होर्स राईडिंग,बग्गी की सवारी की व्यवस्था की गई है। खाने पीने के काउंटरो पर व्यजंन भी आपकी मस्ती को ओर प्लस कर सकते है। 

सैल्फी कॉर्नर में एक क्लिक तो बनता है
आप की की मस्ती करने जाए और सैल्फी न ली जाए तो यह मस्ती से बेईमानी होगी,इस फन फयेस्टा में एक सैल्फी कॉर्नर बनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की फोटो फ्रेम,चश्मे,आईने और मेकअप का समान जैसे मुछे और भी बहुत कुछ इस सैल्फी कॉर्नर में हो सकता है। 

पेरेन्ट भी कर सकते है कैटवॉक
इस मस्ती भरे महौल में पेरेन् टो के लिए भी लाईव रैम्प शो का आयोजन किया जा रहा है। जहां आप अपने बच्चो के साथ केटवॉक  कर सकते है। इसमें प्राईजो की व्यवस्था भी रखी गई है। इतने फन भरे महौल में म्यूजिक न हो ये कैसे हो सकता है। इस फेयस्टा में आपके मन को स्वरो की गहराई में ले जाने के लिए रॉक बैन्ड की व्यवस्था की गई है। 

कुल मिलाकर 12 फरवरी का संडे आपका फन और मस्ती भरा होगा। किड्स गार्डन स्कूल के डारेक्टर ने बताया कि महानगरो की तर्ज पर होने वाला ऐसा फन फेयस्टा का आयोजन पहली बार शिवपुरी में किया जा रहा है। इस फेयस्टा में आप सभी शामिल हो सकते है। वहां भी बिना किसी शुल्क के। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!