आप पार्टी के संयोजक पीयूस शर्मा के घर चोरी, CCTV फुटेज में कैद चोर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के आर्दश नगर में आज आम आदमी पार्टी के संयोजक के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस चोर की हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इस बात की सूचना मकान के चोकीदार ने गृह स्वामी को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज आम आदमी पार्टी के संयोजक एडवोकेट पीयूस शर्मा पुत्र केदारनाथ शर्मा उम्र 47 वर्ष अपनी भांजी की शादी में ग्वालियर गए हुए थे। जिसपर सूने घर पर ताला लगा हुआ था। तभी रात्रि में सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोडक़र पूजा में रखे चांदी के लगभग 50 सिक्के ,50 हजार रूपये नगद सहित घर में रखे बरूण ग्राउण्ड वाटर डवलपमेंट की फाईलों के ब्रीफकेस को चोरी कर लिया है। 

चोर की उक्त हरकत घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी केद हो गई है। बताया गया है उक्त बात की सूचना दूसरे घर के चोकीदार जो कि घर को देखने आया ने पीयूस शर्मा को दी। जिन्होंने शादी में से आकर उक्त बात की शिकायत देहात थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!