करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी क्षेत्र में अपने कार्यालय में काम कर रहे सहकारी समिति के प्रबंधक के साथ मारपीट कर डाली पुलिस ने प्रबंधक की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सहकारी समिति कृषि के प्रबंधक मूरत सिंह पुत्र दयाराम यादव उम्र 58 वर्ष निवासी कालीपहाड़ी अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। तभी पास के ही गांव के राकेश यादव और केदार सिंह आ गए और मूरतसिंह को गाली गलौच करने लगे। जब मूरत सिंह ने विरोध किया तो दोनो आरोपीयों ने एक राय होकर कागज फाड दिए। इतने में ाी आरोपीयों का मन नहीं भरा तो आरोपीयों ने जमकर मारपीट भी कर दी।
इस बात की शिकायत कुटे-पिटे प्रबंधक ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने फरियादी प्रबंधक की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 353,323,294,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
