पोहरी। पूरे प्रदेश में चल रहे आओ मिल बांचे मध्यप्रदेश का आयोजन आज पूरे मध्यप्रदेश में किया गया। जिसके तहत आज नेता कार्यकर्ता और अधिकारीयों ने आज शासकीय स्कूलों में पहुंचकर आओ बांचे मध्यप्रदेश के तहत स्कूली छात्रों की क्लास ली।
यह कार्यक्रम प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यर्थियों में भाषा के ज्ञान एवं उपयोग की सुदृढ़ता को बढ़ाने के उदेश्य से किया जा रहा है जिससे बच्चे आगे की कक्षा में बे बेहतर प्रदर्शन कर सकते है।
आज इस अभियान के तहत शिवपुरी समाचार डॉट कॉम परिवार के पोहरी संवाददाता अभिषेक शर्मा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय जटवारा में पहुंचकर स्कूली छात्रों की क्लास ली। इसमें बोलेन्टियर अभिषेक शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को कहानी पडाकर उन्हें उजज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक,रामगोपाल सोनी सहायक शिक्षक़, नबल सिंह कुशवाह अतिथि शिक्षक सहित छात्र-छात्राये उपस्थित थी।
