क्रूरता पूर्वक जानवरों से भरा वाहन जप्त

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फोर लाईन हाईवे पर झांसी की ओर जा रही एक जानवरों से भरी गाड़ी को पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा जिसमें क्रूरता पूर्र्वक भैंसे एवं पड़े भरे हुए थे। पुलिस ने वाहन को पकड़ कर चालक एवं परिचालक के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार दिनारा पुलिस ने फोर लाईन हाईवे पर झांसी की ओर जा रही वाहन क्रमांक यूपी 93 एटी 9154 की जब चैकिंग की तो उसके चालक इमरान खान और क्लीनर अनिल कुशवाह ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सतर्क दिखाते हुए उसे पकड़ लिया जब उसकी चैकिंग की तो  उसमें दो भैंसे और पड़े से भरी हुई थी इन सभी जानवरों को मुक्त कराकर वाहन चालक एवं परिचालक के खिलाफ 279 ताहि. 11 घ पशुक्रूरता अधि. 66/192 क 118/117 ख एमव्ही एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!