महिला को पीटकर कुत्ते से कटवाया, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरा में एक महिला को आरोपियों द्वारा मारपीट कर कुत्ते से कटवा दिया जिससे वह घायल हो गई जिसका उपचार करैरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्र्ती कराया गया फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 289, 294, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी राधा पत्नि रतिराम पाल उम्र 22 नि. टोड़ा रामपुरा  ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्र्ज करार्ई कि आरोपी चरना, कृष्णा, संजय लोधी निवासी रामपुरा ने पुरानी रंजिश के चलते पहले तो मारपीट की बाद में अपने कुत्ते से कटबा दिया जिससे वह लहूलुहान हो गर्ई जिसे उपचार हेतु उप स्वास्थ्य केन्द्र  करैरा में भर्र्ती कराया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!