शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत खेलो इंडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत शिवपुरी के जूडो खेल के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 5 बालिका एवं 1 बालक मध्यप्रदेश टीम में चयनित हुई।
बालिका- अंडर-17 में अंतिमा यादव एवं अंडर 14 में हर्षिता बरैया ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खेल के प्रदर्शन की बदौलत जयपुर(राजस्थान) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला शिवपुरी की जूडो खिलाड़ी अंतिमा यादव एवं हर्षिता बरैया की इस उपलब्धि पर मान. खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में संचालित जूडो सेंटर में शिशुपाल सिंह रघुवंशी प्रशिक्षक की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खेल परिसर में संचालित जूडो सेंटर के कई खिलाडिय़ों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर रहे है। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि पर साथी खिलाडिय़ों ने बधाई दी, एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।