टी-20 मैंच: झांसी रेलवे ने राजस्थान को हराया

शिवपुरी। खेल परिसर शिवपुरी में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सुबह 9.30 पर प्रारंभ हुए टूर्नामेंट के पांचवे मैच में झांसी रेलवे ने राजस्थान को बुरी तरह रौंद डाला।

मैच के प्रारंभ में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने मैच खेल रहीं राजस्थान और झांसी रेलवे की टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। तदोपरांत उन्हीं के द्वारा दोनों कप्तानों के मध्य टॉस कराया गया। टॉस राजस्थान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

विधिवत मैच प्रारंभ होने से पूर्व मैदान पर राष्ट्रगान किया। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए जिसमें सरदार सिंह ने सबसे अधिक 27 रनों का योगदान दिया। झांसी रेलवे की ओर से श्रेयांस शर्मा और राहुल शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि निशांत कुशवाह ने दो और गुरबिंदर सिंह ने एक विकेट लिया।

जिसके जवाब में झांसी रेलवे ने प्रारंभ से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैच 6 विकेट के नुकसान पर आवश्यक लक्ष्य प्राप्त कर लिया। झांसी रेलवे की ओर से निशांत कुशवाह ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया।

विवेक मिश्रा ने भी 29 रनों का योगदान दिया। मैच के अंत में क्रिकेट अकादमी के सहायक कोच अभिषेक कुमार ने झांसी रेलवे के ऑल राउंडर निशांत कुशवाह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने 33 रन बनाने के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।
 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!