शिवपुरी: छात्रावास से बजीरे आलम का अपहरण

शिवपुरी। खबर शहर के फतेहपुर क्षेत्र से आ रही है कि गत दिवस उत्तर प्रदेश के कादिर बाड़ी का  14 वर्षीय बालक चाईल्ड लाईन शिवपुरी को मिला था। जिसे फतेहपुर के सरदार बल्लभ भाई पटेल छात्रावास को सौप दिया गया था। बताया जा रहा है कि उक्त बालक का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। 

इस अपहरणा कांण्ड से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्र चिन्ह खड़े हो गए है। पुलिस ने इस मामले का अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में स्थित छात्रावास में बजीरे आलम पुत्र हकरे आलम उम्र. 14 वर्ष को चार्ईल्ड लार्ईन ने सुरक्षा की दृष्टि से पहुंचा दिया था। कर्ई दिनों तक तो वह छात्रावास में रहा लेकिन तीन फरवरी को शाम 5 बजे वह अचानक गायब हो गया। जिसकी छात्रावास प्रबंधन ने तलाश की, लेकिन उसका कोर्ई सुराग नहीं लगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!