क्लेम के चक्कर में अपने ही ट्रेक्टर को बेचकर चोरी की रिपोर्ट करा दी

शिवपुरी। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डेडरी गांव से बीते रोज चोरी हुए एक संदेही टे्रक्टर चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। उक्त ट्रेक्टर चोरी के बाद से ही आरोपी क्लेम के चक्कर में लगा हुआ था। वही चोरी गये ट्रेक्टर को आरोपी ने नोटरी कराकर डेढ़ लाख रूपए में बेच दिया था। 

जानकारी के अनुसार बीते 27 अक्टूबर 2016 को फरियादी केशव यादव ने रिपोर्ट की कि उसका जोन्डियर टे्रक्टर क्रंमाक एमपी 33 ए 0929 ग्राम डेण्डरी से चोरी हो गया है। यह ट्रेक्टर गोपाल जाटब निवासी बवनपुरा थाना बैराड़ के अनुबंध पत्र अनुसार बेच दिया था। यह ट्रेक्टर का रजिस्टे्रशन केशव यादव के नाम था तो केशव यादव ने थाने पहुंंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना के बाद बयान और तस्दीक और मोबाईल की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने पता किया तो उक्त ट्रेक्टर खलील खांन निवासी शिवपुरी को बेचना बताया। बाद में खलील से पूछताच की तो यामने आया कि गोपाल ने डेढ़ लाख रूपये में उक्त ट्रेक्टर को खलील को बेच दिया था। पुलिस ने ट्रेक्टर जप्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया है यह कहानी टे्रक्टर के बीमा के रूपये मिलने के कारण बनाई गई है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!