बैलेंटाईन डे पर नाबालिग लड़की को लेकर भागा प्रेमी

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में बीते रोज वैलेंटाईन डे के दिन एक युवक अपनी ही जाति की एक नाबालिग किशोरी को लेकर भाग गया। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने इंदार थाने में की जहां पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शिवानी यादव उम्र 16 वर्ष निवासी पगारा अपने घर पर अकेली थी मां बाप खेत पर गए हुए थे। तभी किशोरी का प्रेमी भईया पुत्र शिशुपाल यादव निवासी अटारई बेलेन्टाइन डे पर अपनी नाबालिग प्रेमीका से मिलने आया और किशोरी को अपने साथ भगा कर ले गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!