10 जुआरी लगा रहे थे हार-जीत का दांव, दबोचे

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना पुलिस ने बीते रोज हारजीत का दाव लगाते दो अलग-अलग स्थानों से दस जुआरीयों को दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरीयों से 4300 रूपये और ताश की गड्डी भी जप्त कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्र्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरसौद गांव में दो स्थानों पर जुआ के फड़ संचालित हो रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो पहले फड़ से दाताराम, मजबूत सिंह, अशोक, हरपाल सिंह, कल्लू निवासी जसराजपुर को 1610 रूपए की राशि के साथ गिर तार कर लिया जबकि दूसरे फड़ से उत्तम, केदार, राजकुमार, सतीश, विनीत निवासीगण ग्राम ठर्रा को गिर तार उनसे 2690 रूपए की राशि जप्त की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!