शिवपुरी के काग्रेंसी जाएगें भोपाल, करेंगें विधानसभा का घेराव

शिवपुरी। स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने 16 फरवरी को जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में 22 फरवरी को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराब में अधिक से अधिक कांग्रेसियों को ले जाने की योजना बनाई जाएगी। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक रामसिंह यादव ने बताया कि प्रदेश एवं केन्द्र की भाजपा सरकार की कथित जन विरोधी किसान विरोधी नीतियों भ्रष्टाचार, बिगडती कानून व्यवस्था, महिलाओं, दलितों आदिवासियों, अल्पसं यकों पर बढ़ते अत्याचार एवं भाजपा की वायदा खिलाफी, विधवा, निराश्रित पेंशन में धांधली, बिजली बिलों, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, में अत्यधिक वृद्वि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भृष्टाचार, व्यापम, सिंहस्थ घोटाला, अवैध खनिज उत्खनन, कुपोषण एवं अभी हाल ही मेंं नोटबंदी के कुप्रबंधन से आमजनों को हो रही भारी परेशानी आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिनांक 22 फरवरी 2017 को म.प्र. विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

जिसमें शिवपुरी जिले के कांग्रेस जन अपनी भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में कांग्रेस संगठन के विधानसभा प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

बैठक में जिले के विधायक पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, सहयोगी संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, किसान कांग्रेस तथा समस्त मोर्चा संगठन कांग्रेस के निर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष को उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!