पोहरी पुलिस का कहर: गरीबो की गुमटी तोड़ी, फैका समान, गालीग्लौच भी की

Updesh Awasthee
पोहरी। पोहरी की अतिक्रमण मुहिम को कल जब झटका लग गया था जब प्रशासन ने स्थाई अतिक्रमणो को न तोडते हुए। अस्थाई अतिक्रमणो को निशाना बनाया। लेकिन अब खबर आ रही है कि पोहरी पुलिस ने अपनी पुलिसगिरी दिखाते हुए बिना किसी आदेश के गरीबो की स्टॉलो को तोड़ते हुए उनके समानो को फैक दिया।। 

पोहरी में सोमवार के रोज अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत सिर्फ गरीबों को सताया गया और आम लोगों को परेशानी का सबब बनने के सिवा कोई भी कार्यवाही नजर नहीं आई, प्रशासन की कार्यवाही चैराहे से खत्म होने के बाद पुलिस थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ श्योपुर रोड पर पहुंचे जहां गरीब गुमटी वालें को बिना किसी पूर्व सूचना के उसकी गुमटी को जेसीबी की मदद से तहस नहस कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पोहरी चैराहे पर प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम की कार्यवाही के बाद राजस्व का अमला चला गया था जिसके बाद पोहरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने अपने अमले को साथ लेकर श्योपुर रोड पर रोड से दूर रखी प्रभुदयाल सोनी की गुमटी को भी बिना किसी पूर्व सूचना के जेसीबी की मदद से तहस नहस कर दिया।

जिसके बाद बसस्टेण्ड पर रखी स्टॉल एवं गुमटियों को तोडना और उनका सामान फैंकना शुरू कर दिया जिसके बाद बस स्टेण्ड पर निवासरत मनोहर शर्मा के मकान के जीना तोड दिये। 

बस स्टेण्ड पर रखी स्टॉलों में से धंती बाई, रफीक खॉन एवं प्रदीप शाक्य के स्टॉलों को तोड फोड दिया तथा सामान बाहर फेंक दिया, इसी दौरान पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा द्वारा मनोहर शर्मा के साथ गालीगलौच कर मकान खाली करने की धमकी भी दी गई, इस पूरे मामले की शिकायत एसडीएम अंकित अष्ठाना एवं एसडीओपी अषोक घनघोरिया को की गई है जिन्होने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

बिना नोटिस बिना चेतावनी, कर दी स्टालो को चकनाचूर
पोहरी में जहाँ राजस्व अमले के द्वारा अतिक्रमण हटाये जा रहे थे  साथ साथ पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया था। जैसे ही प्रशाशनिक अधिकारी बापस लौटे थाना प्रभारी ने गरीबो की  स्टाल धारको से गाली गलोंच की लेकिन कुछ स्टाल धारक तो मौके पर मौझूद तक नहीं थे फिर भी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा द्वारा स्टाल को हटाने के साथ साथ उन्हें बही चकनाचूर कर दिया है।

पोहरी तहसील पिछले 2 सालों से सूखे की मार झेल रही है जिसके बाद पुलिस की इस कार्रवाई से लोगो की आर्थिक स्थति डगमगा सी गई है। ऐसे में पोहरी में पुलिस की मनमानी नजर आ रही है वही थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरे द्वारा किसी को गाली नहीं दी गई न ही अभद्रता की गई है। जेसीबी से अतिक्रमण हटाया तो नुकसान तो होता है।

इनका कहना है
शाम पॉच बजे के बाद की गई पुलिस की कार्यवाही के लिये मेरे द्वारा कोई निर्देश नहीं दिया गया था, मामला मेरे संज्ञान में आया हैं जॉंच करा कर कार्यवाही की जायेगी।
अंकित अस्थाना, एसडीएम पोहरी
--------------------
गालीगलौच के संबंध में मुझे आवेदन दिया गया हैं मामले की जॉच कराकर आगे की कार्यवही की जायेगी।
अशोक घनघोरिया, एसडीओपी पोहरी
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!