लगातार 11 दिन तक किया रेप, फिर आॅटो में बिठाकर नानी के घर भेज दिया

करैरा। जिले के करैरा थाने क्षेत्र के एक ग्राम से खबर आ रही है कि एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसका लगातार 11 दिन का बलात्कार कर किया और बाद में उसे ऑटो में बैठाकर उसकी नानी के घर भेज दिया। 

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोनकला में एक नाबालिग किशोरी के साथ लगातार 11 दिन तक आरोपी रेप करता रहा। किशोरी को आरोपी उस समय अपने साथ ले गया था। जब वह घर से मंदिर में दर्शन करने की कह कर गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। जब युवक की हवस पूरी हो गई तो किशोरी को ऑटो से उसकी नानी के घर भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार रीता पुत्री हरीओम जाटव परिवर्तित नाम उम्र 17 वर्ष निवासी डामरोन कला अपने घर से पास में ही स्थिति मंदिर में दर्शन करने की कहकर निकली थी। तभी रास्ते में उसे मनोज यादव मिल गया। जो किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। 

बताया गया है कि आरोपी ने उसे पास के गांव में ले गया और उसे एक कमरे में रखा और आरोपी रोज पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवक का मन भर गया तो आरोपी उसे ऑटो में बिठाकर उसकी नानी के घर भेज दिया। उक्त पूरा घटनाक्रम किशोरी अपने परिजनों के साथ करैरा थाने पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करार्ई।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज यादव के विरूद्ध भादवि की धारा धारा 363, 366, 376, ता.ही. तथा पी.ओ.सी.एस.ओ. एक्ट 2012, 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फरार बताया जाता है जिससे प्रताडि़ता और उसके परिजन दहशत में है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!