करैरा में लड़के ने अपनी ही बहन को बीच रास्ते में रोककर KISS कर लिया

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरौनकलां में एक युवक के अपने ही रिश्ते में बहन के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करते हुए किस कर लिया। इस बात की शिकायत बहन ने अपने परिजनों से की। परिजन किशोरी को लेकर दिनारा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रीति पुत्री हरीओम जाटव परिवर्तित नाम उम्र 13 वर्ष अपने परिवार के साथ कुएं पर रहती है। बीते रोज कुएं से कक्षा 8 की छात्रा प्रीति गांव में स्थित स्कूल जा रही थी। तभी गांव का ही रिश्ते में मौसी का लड़का बैजनाथ जाटव आया और बालिका को पकड़़ लिया। पकडक़र युवक ने बालिका को अपने साथ चलने को कहा। परंतु बालिका नही गई तो आरोपी ने रास्ते में ही बालिका को किस कर लिया। 

बालिका उक्त घटनाक्रम के बाद वापस अपने घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट आरोपी भाई पर धारा 354,341,506 ताहि 7/8 पीसीएसओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!