ITBP करैरा में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

करैरा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल करैरा में उत्साह और उमंग के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। आरटीसी करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया जिसमें रिक्रूट प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख रमाकांत शर्मा डीआईजी द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा ध्वजारोहण किया गया। 

गणतंत्र दिवस परेड की कमान विश्वजीत मंडल सहायक सेनानी संभाल रहे थे। परेड के लिए सुसज्जित शस्त्र टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को भव्य सलामी दी। सलामी के उपरांत रमाकांत शर्मा उप महानिरीक्षक ने समस्त पदाधिकारियों व उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बल देश को हर परिस्थिति में तन मन से अपनी सेवाएं प्रदान करता रहेगा। देश सेवा की भावना इस बल के जवानों व अधिकारियों के रोम-रोम में समाहित है और यह बल प्रत्येक अवसर पर देश के लिए योगदान देने का भरसक प्रयत्न करता रहा है। 

चाहे हमारा कार्य क्षेत्र के सीमा के इलाकों में न्यूनतम तापमान व मौसम की विषम परिस्थितियों में हो या फिर समतल इलाकों में कठिनतम क्षेत्रों में रहा हो। इस बल ने हर मोड़ पर ड्यूटी को उत्तम तरीके से निभाया है। परेड समाप्ति के उपरांत रमाकांत शर्मा ने स ाी जवानों से हाथ मिलाकर उन्हें बधाईयां दीं। श्रेष्ठ परेड हेतु परेड कमाण्डर तथा समस्त टुकड़ी की प्रशंसा की गई। गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह रावत उपसेनानी, राजकुमार बोरा, दौलत सिंह, डॉ. विनोद शर्मा एवं दीपक तिवारी भी उपस्थित थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!