शिवपुरी। शहर में पिछले नो साल पहले स्थापना हुई दिगम्बर जैन मंदिर पर स्थापना दिवस के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा के साथ हर साल की तरह वार्षिक उत्सव मनाया गया। आज प्रात: काल में छत्री मंदिर में शांतिनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक
संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शुल्लक श्री योग भूषण जी महाराज के पाबन सानिध्य में शांतिनाथ विधान का आयोजन विशेष रूप से किया गया। इस अबसर पर सांगानेर राजस्थान से पधारे विद्वान संजय शास्त्री के द्वारा प्रवचन दिए गए। जिसे वहा पर आये सभी धर्मप्रेमी बंधुओं ने अनुसरित किया।