शिवपुरी: भोपाल के युवक के साथ दिन दहाड़े मारपीट कर स्विफ्ट कार लूट के गए

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत पिछोर कस्बे के बाहर चार युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए स्विफ्ट कार, दो मोबाईल और 3 हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम देते हुए पिछोर पुलिस के गाल पर तमाचा मार दिया है। इस बात की सूचना लुटे पिटे युवक ने भाग कर एक ढाबे पर पहुँचकर डायल 100 को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र पुत्र राजेंद्र पवार उम्र 22 बर्ष निवासी भोपाल की कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 04 टी ए 8276 को भोपाल से चार अज्ञात युवक किराये पर माताटीला की कहकर लेकर आये थे। तभी पिछोर थाना अंतर्गत पड़रा चौराहा पर युवकों ने लघुशंका की कहकर कार को एकांत में रुकबा दिया। कार के रुकते ही चारो आरोपियों ने युवक को पकड़कर लात घूसों और पत्थरो से मारपीट करते हुए युवक के 2 मोबाइल, 3 हजार रूपये सहित कार को लेकर फरार हो गए।

लुटा पिटा नरेंद्र घायल अवस्था में पास ही के एक ढाबे पर पहुँचा और वहाँ पहुँचकर ढ़ाबे वाले से मोबाईल लेकर डायल 100 को कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल युवक को थाने लेकर आई जहाँ युवक की पुलिस ने उपचार कराकर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 11/13 डकैती अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पहुँच से बाहर है
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!