पति की पूछा, मना किया तो घर में घुसा और कर दी...

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केटीएम कॉलेज के पास निवासरत एक महिला के साथ युवक ने उस समय अश्लील हरकत कर दी जब वह घर में अकेली थी। महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस बात की शिकायत महिला ने कोतवाली में की जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज एक 29 वर्षीय महिला केटीएम कॉलेज के पास स्थिति अपने घर पर थी। तभी श्याम कुशवाह निवासी मंशापूर्ण मंदिर के पीछे आया और महिला से पूछा कि उसका पति घर में है क्या जब महिला ने मना किया तो आरोपी घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी।

इस बात की शिकायत महिला ने पति के आने पर की। पति महिला को लेकर कोतवाली पहुॅचा जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी श्याम के खिलाफ धारा 354,452,323 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!