दुकान का ताला तोडक़र चोरी करते हुए पब्लिक ने देखा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी क्षेत्र के भटनावर चौकी क्षेत्र में स्थित एक किराने की दुकान के गांव के रहने वाले एक चोर ने ताले तोडक़र दुकान में रखे 2200 रूपए नगदी और मेंथी व मक्के से भरे कट्टे चुरा लिए। जिसे गांव के दो युवकों ने चोरी करते देख लिया और उसकी पहचान उजागर कर दी। जिस पर पुलिस ने चोर के  खिलाफ धारा 461 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भटनावर में रहने वाले ललित मोहन पुत्र रमेशचन्द्र गुप्ता गांव में किराने की दुकान संचालित करते हैं। बीते चार जनवरी की रात्रि गांव में रहने वाला आरोपी केशव पुत्र रोशन कुशवाह ने दुकान के ताले तोड़ दिए और दुकान में घुसकर नगदी व सामान चोरी कर लिया। 

यह घटना वहां रहने वाले युवक मुकेश और टिंकल ने देख ली और चोर को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन चोर सामान लेकर भागने में सफल हो गया। भागते समय युवकों ने उसकी पहचान केशव कुशवाह के रूप में की और रात्रि में ही दुकान मालिक ललित मोहन को चोरी होने की जानकारी दी। जिस पर श्री गुप्ता मौैके पर पहुंचे और आरोपी चोर केशव कुशवाह के  िालाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!