नगर उदय अभियान से नगरीय सेवाओं को मानक स्तर पर ले जाने का होगा कार्य: SDM

कोलारस। नगर उदय अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को दी जा रही सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आज सुबह नगर परिषद कार्यलय पर 09 बजे कोलारस एसडीएम आरके पांडे, कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, मु य नगर परिषद अधिकारी कोलारस ने वार्ड पार्षदों और नगर उदय अभियान के दलो के साथ मिलकर जागरूक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यह रथ वार्ड वाई वार्ड जाकर नागरिको को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर एसडीएम आरके पाण्डे ने कहा कि नगर उदय अभियान में नगरीय सेवाओं को मानक स्तर पर ले जाने का कार्र्य किया जाएगा। 

नगर अभियान को हरी झंडी दिखाने से पहले कोलारस एसडीएम, मु य नगर परिषद अधिकारी ने दलों को विभिन्न चरणों की जानकारी दी और उनहे कार्य करने की रूप रेखा के बारे में समझाया। जिसके बाद क्रम बाई क्रम दल संचालको को शासन द्वारा प्राप्त किटे दलों को बांटी गई।

मु य नगर परिषद अधिकारी प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम के दौरान नगर उदय अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया इस अभियान के तहत गरीबो को कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिले इसी के चलते योजना से दलो के सदस्यो द्वारा वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर वार्डो में समितियां बनाकर डोर टू डोर जाकर सर्वे कराकर पात्र हितग्राहियो को योजनाआ का लाभ दिया जाएगा। 

क्या है नगर उदय अभियान.... कौन करेगा संचालित...
मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर उदय अभियान के लिए जिला कलेक्टरों को अपने अपने जिले में अभियान के प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक नगरीय निकाय के मु य कार्यपालन अधिकारी अपने निकाय में अभियान के नोडल अधिकारी का दायित्व निभाएंगे। 

वार्ड स्तर पर भी अभियान की गतिविधियां संचालित होंगी। शुरुआत नगरीय विकास योजनाओं के मूल्यांकन से होगी। यह जि मा विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी का होगा। प्रत्येक वार्ड के लिए गठित किए गए दल का दायित्व निर्धारित किया जाएगा। 

इस दल में नगरीय निकाय, श्रम, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, खाद्य और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। दल द्वारा एक ह ते में क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय वार्ड पार्षद से समन्वय कर एक प्रपत्र में जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।

केंद्रीय योजनाओं का भी होगा प्रचार
अभियान के दौरान राज्य की योजनाओं के साथ ही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, अमृत, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अटल पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, स्कूल चलें हम, स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और सुकन्या योजना का प्रचार भी सुनिश्चित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान मु य रूप से कोलारस एसडीएम आरके पांडे, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, मु य नगर परिषद अधिकारी प्रियंका सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमति लक्षमी बाई कुशवाह, पार्षद राजकुमार भार्गव, श्रीमति अनिता सोनू जादौन, श्रीमति रेखा जाटव, केशरी बिंदल, श्रीमति मुस्तिरी बानो, मंगल कुशवाह, सेवाबाई यादव, रामबाबू निवौरिया, महेश गुप्ता, हुकुम सिंह जाटव, मिथलेश जाटव, सोनू बाई सैन, श्रीमति यमुना वैश्य, श्रीमति रचना भानू जाट, रफीक खांन, गंभीर यादव, लेखापाल, जाहिद फारूखी, आविद खांन, प्रियाशरण जाट, प्रदीप खैमरिया, राजू कुशवाह, सत्यभामा शर्मा (जूली) सहित अन्य अन्य नागरिक मौजूद रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!