कोलारस में वकीलों ने पत्रकारों को जमकर धुना

Updesh Awasthee
कोलारस। नगर में उस समय हल चल मच गई जब नगर में कोलारस के श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्राउण्ड पर पत्रकारो और वकीलो के आमने सामने होने की बात सामने आने की बात आग की तरह फैल गई। जिसके बाद जैसे जैसे बात लोगो तक पहुंची वैसे वैसे कोलारस के निवासी ग्राउण्ड की और दौड़ पड़े। साथ ही पत्रकारो और वकीलो की भिड़ंत की खबर लगते ही कोलारस के तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

वैसे ये सब कुछ हुआ यूॅ की पिछले कुछ दिनो से नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के पूज्नीय पिताजी स्व. श्री माताप्रसाद शिवहरे जी की स्मृती में नगर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्राउण्ड में टैनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। 

जिसमें जिले सहित अंचल भर की टीमों द्वारा अपना अपना दम खम दिखाया जा रहा है। इसी के चलते आज मैरी क्रिसमस के मौके पर कोलारस के अभिभावक एकादश और पत्रकार एकादश की टीमो भी कलम की ताकत के बाद अब क्रिकेट में अपना दम आजमाने के लिए सुबह 11 बजे टूर्नामेंट स्थल पर पहुंचे जिसकी सूचना मिलते ही नागरिक भी टूर्नामेंट स्थल की और दौड़ पड़े।

अभिभावक एकादश और पत्रकार एकादश के रोमांचक क्रिकेट मैच की खबर पाते ही सेंकड़ो की तादाद में कोलारस की आवाम ग्राउण्ड पर पहुंची। साथ ही सूचना मिलते ही कोलारस थाना प्रभारी अवनीत शर्मा, जैलर उ मेद सिंह मुहाने, मनोज जैशवाल कनिष्ठ यंत्री विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य लोग भी मैच का आनंद लेने मौके पर पहुचे।

मैच सुबह 11 बजे से प्रार भ हुआ जिसमें पत्रकार एकादश की ओर से टीम की कमान नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने संभाली जबकी टीम को लीड वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, सुशील काले ने किया। जिसमें पत्रकार एकादश की और से रविन्द्र शिवहरे ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का फैसला लिया जिसके बाद टीम के कप्तान रविन्द्र शिवहरे, जलपाल जाट, राहुल शर्मा, रफीक खान, शिवम पाराषर, इमरान अली, संजू शर्मा, अंनत सिंह जाट, राहुल जैन, विकास कुशवाह, विनय खटीक ने तावड़ तोड़ बल्ले बाजी करते हुए और पत्रकार एकादश ने अभिभावक एकादश को 12 आवरो में 100 रनो का स्कोर खड़ा कर दिया । 

जिसका पीछा करते हुए अभिभावक एकादश की ओर से खेलते हुए मु य न्यायाधीश एसीजेएम भदकारिया, एडवोकेट संजय श्रीवास्तव और राजेश शर्मा की जोरदार बल्लेबाजी के आगे पत्रकार एकादश को मुंह की खानी पड़ी।

मैच के दौरान वकीलो ने पत्रकारो की गेंदो की जमकर धुनाई कर दी जिससे देखने वाले रोमांचित हो उठे और अभिाभावक एकादश ने पत्रकार एकादश को 11 आवरो में ही ढेर कर दिया। अभिभावक एकादश की ओर से टीम की कमान कोलारस के मु य न्यायाधीष एसीजेएम भदकारिया ने की जिससे कोलारस अभिभावक एकादश को बेजोड़ सफलता प्राप्त हुई। 

क्रिकेट मैच में एडवोकेट गोपाल श्रीवास्तव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती शांतीदेवी श्रीवास्तव की स्मृती में विजेता टीम और बेस्ट बोलर, फील्डिंग, बेंटिंग और अंपायरो को ट्रोफी भेंट की गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!