अब शिवराज सरकार के पंचायत सचिव हडताल पर, पंचायतों में लगायेगें ताले

पोहरी। पोहरी मे कल बुधवार से पंचायत सचिवो की अनिश्चितकालीन हडताल की जा रही है। इसकी जानकारी मलखान सिंह बघेल ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत सचिव संगठन पोहरी द्वारा दी गई है।

वही बताया गया कि पंचायत संघ सचिवो की पूर्व से लंवित मांगे एवं 2013 मे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गई घोशणाओ पर आज तक अमल न होने के कारण पंचायत सचिवो द्वारा ग्राम पंचायतो मे ताला बंदी कर सभी ग्राम पंचायतो के सचिव जनपद प्रांगण मे हडताल करेंगे। 

साथ ही बताया गया है कि उक्त हडताल हर बार की तरह आश्वासन से समाप्त कर दी जाती थी लेकिन इस बार आदेश जारी होने के बाद ही हडताल समाप्त की जाएगी ।

कल से पंचायते हो जाऐगी सूनी,नही होगे कोई भी कार्य
पंचायत सचिवो के अनिश्चित कालीन हडताल जाने के बाद तहसील पोहरी मे सभी पंचायतो के कार्य स्थगित हो जाएगे। वही पंचायतो मे चल रहे निर्माण कार्य वही के बही स्थगित हो जाऐगे ऐसे मे आने बाले दिनो मे पंचायतो मे सचिवो के हडताल से काफी परेशानी का सामना करना पड सकता है। वही इस बार सचिवो की मांग आदेश जारी होने के बाद ही हडताल खत्म होगी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!