सपाक्स के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार, रैैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। पदोन्न्ति में आरक्षण के विरोध को लेकर मंगलवार को सवर्ण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसं यक, अधिकारी, कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने मंगलवार को वाहन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मु यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर आरबी प्रजापति को सौंपा। 

दोपहर 3 बजे सपाक्स कार्यकर्ता माधव चौक स्थित बीआरसीसी कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से बाइक रैली, कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए सपाक्स जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम ने ज्ञापन पढक़र सुनाया और डिप्टी कलेक्टर प्रजापति को भेंट किया। 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सरकार पदोन्न्ति में आरक्षण प्रकरण को लेकर माननीय न्यायालय में लंबा खींचने के लिए नित नए अवरोध पैदा कर रही है और धनबल का भी बेंजा उपयोग किया जा रहा है। प्रत्येक सुनवाई पर 25 से 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सरकार संविधान के प्रावधान के बावजूद सपाक्स से सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के इस रवैए से सपाक्स समाज में रोष है। 

सरकार के इस रवैए के कारण सपाक्स के लगभग 80 हजार पदों पर अजाक्स द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ग के बच्चे शासकीय सेवा से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 14 वर्षों से पदोन्न्ति के मौलिक अधिकार से वंचित यदि इस वर्ग से सरकार ने सहानुभूति रखते हुए तट्स्थ भूमिका का निर्वहन नहीं किया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। 

ज्ञापन में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी प्राचार्य मनोज निगम, प्रदीप अवस्थी, राजेंद्र पिपलौदा, मनोज पाठक, यादवेंद्र चौधरी, विपिन पचौरी, अंगदसिंह तोमर, बृजेंद्र भार्गव, क्षत्रिय युवा संगठन के नीरज तोमर, स्नेहसिंह रघुवंशी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, दिनकर नीखरा, डॉ. प्रदीप भार्गव, जितेन्द्र व्यास, छोटेराजा परमार, महेंद्रसिंह तोमर, अरविंद सरैया, भगवान स्वरूप शर्मा, नीरज सरैया सहित बड़ी सं या में सपाक्स कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!