शिवपुरी। आज जनसुनवाई में नरवर की महिला श्रीमती सरस्वती पत्नि अशोक कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को आवेदन पत्र देकर बताया है कि उसके निजी स्वामित्व और आधिपत्य की जमीन पर दबंग निर्माण कार्र्य नहीं करने दे रहे हैं जबकि न्यायालय के फैसले भी उसके पक्ष में है।
उसने आशंका व्यक्त की कि आरोपी परिवार के बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति की हत्या कर उसे षड्यंत्र में फंसा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने महिला को कार्र्रवार्ई का आश्वासन देते हुए कहा है कि वह नरवर टीआई को अपने वैधानिक कागजात दिखाकर उससे सहायता प्राप्त करे। ताकि कोई उसके निर्र्माण में बाधक न बन सके।
जनसुनवार्ई में श्रीमती सरस्वती कुशवाह ने बताया कि उसने सर्वे न बर 799/2 में स्थित 65&23 कुल क्षेत्रफल 1495 वर्र्ग फिट का प्लाट विक्रेता महादेवी पत्नि बादाम सिंह कुशवाह से 2013 में क्रय किया था। उक्त प्लाट का नामांतरण भी उसने करा लिया है।
उक्त प्लाट महादेवी पत्नि बादाम सिंह कुशवाह ने सन् 1997 में ऊधेलाल कुशवाह से खरीदा था। लेकिन ऊधेलाल और उसकी पत्नि राजाबेटी पुत्रगण सुरेश, महेन्द्र, उमाशंकर, मोहर सिंह और पुत्री पवन उसे निर्माण कार्र्य नहीं करने दे रहे हैं। वे न्यायालय में जा चुके हैं लेकिन न्यायालय से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। फरियादी सरस्वती कुशवाह ने आशंका व्यक्त की कि आरोपीगण उसे झूठे आपराधिक मामले में फंसा सकते हैं।