कोलारस। जिले के तेन्दुआ थाना क्षेत्र में कल एक लक्जरी कार की ट्रेक्टर से टक्कर हो जाने से गाड़ी में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंच गई और घायलो को तुरंत कोलारस स्वास्थ केन्द्र भर्ती कराया गया। गाड़ी में सवार लोग पटेल के परिवार के थे और वे बिहार के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार तेजगति से आ रही कार सामने से आ रहे ट्रेक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार सरिता वेन पटेल, शिविन्द्र पटेल और महिमा पटेल घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत डायल 100 को फोन लगाया। सभी घायलों को इलाज के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत में सुधार है।