शिवराज की रैली में घायल हुईं महिलाओं ने मांगी आर्थिक सहायता

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में दिए आवेदन में चार दिसंबर को अशोकनगर के पास बस दुर्घटना में घायल महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है और कहा है कि वह नगर पालिका शिवपुरी के कर्मचारियों के कहने से भोपाल में आयोजित जनकल्याण योजना के प्रशिक्षण कार्र्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहीं थी। उसी दौरान दो दर्जन से अधिक महिलायें दुर्घटना में घायल हो गई लेकिन  नपा प्रशासन ने न तो उनके इलाज की व्यवस्था की और न ही उन्हें भरण पोषण हेतु राशि दिलाई। 

जनसुनवाई में गई महिला बैंजती कुशवाह, बुद्धो कुशवाह, मथरो कुशवाह, मीना कुशवाह, पु खो कुशवाह, मुन्नी कुशवाह, प्रेमलता चिड़ार, रानी चिड़ार, रामबुबर कड़ेरे, रामवती चिड़ार, कांता परिहार, सरूपी परिहार, प्रेम परिहार, लक्ष्मी जाटव, किरण केवट, ज्योति केवट, बैजंती चिड़ार, बत्तो राठौर आदि ने बताया कि नगर पालिका के बाबू लोग उन्हें भोपाल ले जाने के लिए घर से लेकर आए।

लेकिन अशोकनगर में बस खराब हो गई जिसमें हमें बस में धक्का देना पड़ा और इसके बाद बस चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बस को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जिसमें दो दर्जन महिलाओं को काफी गंभीर चोटें आई। कुछ महिलाओं को फेक्चर भी हुआ। इलाज हेतु उन्हें अशोकनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन एक दो दिन बाद ही उन्हें भगा दिया गया। किसी तरह से महिलायें शिवपुरी आई, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी कोई सुध नहीं ली तथा जब वह नगर पालिका पहुंची तो उन्हें गालीगलौंच कर भगा दिया गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!