नरवर में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर फैंका मैला, आक्रोश, बाजार बंद

शिवपुरी। नरवर के माधव चौक पर स्थापित स्व. माधव राव सिंधिया की प्रतिमा पर बीती रात्रि असमाजिक तत्वों ने गंदगी और पत्थर रखकर प्रतिमा पर अश्लील शब्द लिख दिए। जब यह दृश्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देखा तो वहां कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां कांग्रेसियों ने आरोपियों की गिर तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने कांग्रेसियों को मामला दर्ज करने औैर आरोपियों की जल्द गिर तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेसी शांत हुए। जिन्होंने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुहार्ई दरवाजे पर स्थिति माधव चौक पर स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के सिर पर पत्थर व आंखों पर पट्टी, सहित उनके छत्र पर मूत्र से भरी थैली टगी हुर्ई थी। जिसे एक कांग्रेसी कार्र्यकर्र्ता भारत ओझा ने उस समय देखा जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचे थे। 

घटना की जानकारी श्री ओझा ने तुरंत ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खां को दी। जिन्होंने समस्त कांग्रेसी कार्र्यकर्र्ताओं को मौके पर बुलाया। सूचना पाते ही करैरा विधायक शकुंतला खटीक भी घटना स्थल पर पहुंच गर्ई जहां कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्र्शन शुरू कर दिया और देखते ही देखते नरवर के बाजार बंद हो गए। 

यह जानकारी जब पुलिस को  लगी तो पुलिस भी मौके पर आ गर्ई और कांग्रेसी कार्र्यकर्र्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेसी इस कृत्य में शामिल असमाजिक तत्वों की गिर तारी की मांग पर अड़े रहे। 

घंटों तक यह स्थिति बनी रही। जिससे पूरे कस्बे में तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में कड़ी कार्र्रवार्ई करने का आश्वासन दिया तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए। जहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खां के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!