शिवपुरी। शहर के प्रायवेट बस स्टेण्ड पर संचालित लक्ष्य स्कूल में क्रिसमस डे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस विद्यालय के प्रंबधक सौरव शर्मा ने स्कूली स्टॉफ,स्टूडेण्टों के साथ मिलकर इस पर्व को धूूमधाम से मनाया। इस मौकेे पर स्कूली स्टॉप के साथ बच्चों के पेेरेन्टस भी उपस्थिति रहे।
इन बच्चों के बीच से ही एक बालक सांता क्लॉज बना और उसने खूब खुशियों के रंग बिखेरे और अपने सहपाठियों के बीच टॉफी, खिलौने व अन्य उपहारों का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों ने भी सांता क्लाज, क्रिसमस पेड़ के बीच पहुंचकर नाचते-गाते क्रिसमस गीत गाए और सांता क्लॉज के साथ पूरे त्यौहार को मिलकर मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी बच्चों के बीच अपनत्व की भावना विकसित हो को लेकर बड़ी सादगी के साथ त्यौहार का महत्व और उसके आयोजन की गरिमा को बताया।