कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को झाडियोंं में फैंका, हालात स्थिर

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के झंण्डा गांब में एक नबजात बच्ची के झांडियों में मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर नबजात को उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा। जहॉ बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। जहॉ नबजात की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करैरा के झण्डा गांव में ग्रामीण मोर्निग वॉक पर निकले थे। तभी उन्हें पास में ही स्थिति झाडिय़ों में से किसी नबजात के रोने की आबाज आई। जिसपर स्थानीय लोगों ने देखा तो एक मासूम झाडियों में सर्दी के चलते विलख रही थी।

बताया गया है उक्त नबजात को किसी कलयुगी मां ने अपने पाप को छुपाने के चलते झाडियों में फैंक दिया हैै। वही दूसरी और माना जा रहा है कि उक्त मासूम को किसी ने लिंग चयन के चलते बालिका होने के कारण झाडियों में फैंक दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!