आपसी विवाद: शांति भंग के चलते तीन दबोच, एक से कट्टा बरामद

Updesh Awasthee
दिनारा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपीयों को आपसी विबाद के चलते दबौच लिया। इन आरोपीयो की तलाशी ली गई तो एक आरोपी के पास देशी कट्टा और एक जिन्दा राउण्ड भी बरामद कर लिया है। आज दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को सूचना मिली की ग्राम खिरिया जागीर में तीन युवक आपस में लड़ रहे है। इस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुॅची तो आरोपीयों ने हंगामा बंद कर दिया। 

बताया गया है कि पवन मिश्रा पुत्र परसराम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया थाना रक्सा जिला झाँसी,रविशंकर पुत्र रामनिवास पाठक उम्र 37 वर्ष निवासी बबीना थाना बबीना जिला झाँसी,संजय पुत्र रमेश पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खिरकिट थाना खनियांधाना जिला शिवपुरी को का किसी बात को लेकर ग्राम खिरिया में विबाद चल रहा था। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर तीनों युवको की पकडक़र तलाशी ली तो एक आरोपी पवन मिश्रा के पास से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

पुलिस ने जब तीनों के विबाद का कारण पूछा तो आरोपीयों ने आपसी विबाद होने की कहकर मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। जिसपर  दिनारा पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट और दो आरोपीयों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!