
जानकारी के अनुसार रजनी पत्नि मिथुन अहिरवार निवासी टीला थाना क्षेत्र करैरा की शादी भगवानलाल अहिरवार निवासी झांसी के साथ बड़ी धूमधाम से दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से सब ठीक रहा। पिछले पांच माह से भगवानलाल अपनी पत्नि को दहेज में कार लाने की कहने लगा। जब महिला ने दहेज लाने से मना किया तो आरोपी ने महिला को घर से भगा दिया।
उसके बाद महिला अपने ससुराल से मायके आकर रहने लगी। बीते रोज दहेजलोभी पति महिला के मायके में आ गया और दहेज में कार की मांग करने लगा। जब महिला के परिजनों ने दहेज देने में असमर्थता दिखाई तो दहेज लोभी पति ने महिला के साथ ससुराल में ही मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत महिला ने अपने पिता के साथ करैरा थाना पहुॅचकर की। जहॉ पुलिस ने दहेज लोभी पति के खिलाफ धारा 498ए,323,506 ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।