
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 8:30 बजे किशनपुर में रहने वाले महेश कोली को अपने 14 वर्षीय पुत्र विजय कोली की लाश कमरे में लगी पत्थर की खूटी पर साफी पर टंगी हुई मिली। मृत बालक कक्षा 7 वीं का छात्र था।
बताया जाता है कि मृत बालक चंचल प्रवृत्ति का था और अभी हाल ही में वह अपने घर से भी भाग गया था। जिसे उसके परिजनों ने झांसी में पकड़ा था। तब से ही बालक इस तरह की हरकतें करता रहता था। कल घर के सभी सदस्य ईंट भटटे पर काम करने गए थे और वह घर पर अकेला था। उसी दौरान उसने फांसी लगा ली।