
जानकारी के अनुसार आज करैरा से पिछोर की ओर चलने बाली यशराज बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 33 पी 0166 आज करैरा से चलकर पिछोर जा रही थी। तभी सिरसौद के आगे निकलकर बस की स्टेरिंग फेल हो गई। जिससे बस में सबार हेंमत पुत्र परमेश्वर जोशी उम्र 30 वर्ष, जब्बार पुत्र मुक्तार खांन उम्र 30 वर्ष निवासी करैरा, राजकुमारी पुत्र भगवत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी महोवा,चंपालाज पुत्र पुन्ना जाटव उम्र 60 वर्ष निवासी साजौर,कपूरी पुत्री लालाराम उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये है।
गनीमत यह रही कि यह बस पास में ही स्थिति एक मकान में जाकर नहीं घुसी। अगर यह मकान में जाकर घुस जाती तो कोई भी बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर घायलों को उपचार के लिये करैरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है।