प्रेमी के कहने पर किया प्यार, घरवालों के कहने पर करवा दी FIR

Updesh Awasthee
करैरा। यहां एक युवती अपने कथित प्रेमी के साथ घूमने के लिए घर से भाग गई। 9 दिन तक झांसी और आगरा में मजे से घूमी। रात को होटल में फिजीकल रिलेशन भी बने, लेकिन जब लौटी और घरवालों ने दवाब बनाया तो प्रेमी के खिलाफ रेप और किडनैपिंग की एफआईआर करा दी। 

जानकारी के अनुसार आरती पुत्री राजेश बाथम उम्र 21 वर्ष निवासी करैरा अपने घर से बीते 4 तारीख को सब्जी लेने की कहकर निकली थी। जब युवती घर वापस नहीं पहुॅची तो परिजनों ने युवती की गुमशुदगी करैरा थाने में दर्ज कराई। 

बताया जा रहा है कि कल युवती अपने घर वापस आ गई और इसके बाद परिवार समेत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसे करैरा का ही आशु बाथम उम्र 24 वर्ष घुमाने की कहकर अपने साथ ले गया। दोनों झाँसी, आगरा सहित कई स्थानों पर पहुॅचे जहॉ घुमाने के बाद आरोपी उसे होटल में ले जाकर रेप करता था। 

कल आरोपी युवती को करैरा में छोडक़र भाग गया। युवती अपने परिजनों के पास पहुॅची जहॉ परिजन युवती को लेकर थाने पहुॅचे। पुलिस ने आरोपी प्रेमी आशु के खिलाफ 366, 376, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

लेकिन सवाल यह है कि 
9 दिन तक हर रात उसके साथ रेप हुआ और हर सुबह वह अपने अपहरणकर्ता व बलात्कारी के साथ घूमने गई। इस दौरान उसे कई बार पुलिस मिली होगी। उसने आरोपी के चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश क्यों नहीं की। मामला संदिग्ध है एवं प्रेम प्रसंग की ओर निश्चित इशारा कर रहा है। देखना यह है कि इस मामले में पुलिस क्या कुछ विवेचना करती है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!