सतनवाड़ा। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक ने अपने खेत पर नीम के पेड़ से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र रमेश धाकड़ उम्र 20 वर्ष निवासी सतनवाड़ा ने बीते रोज अपने खेत पर प्रीत बाबा के चबूतरे के पास नीम के पेड़ से फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों और किस कारण से की यह अभी ज्ञात नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
