महिला ने किया अग्रिस्नान, मौत

Updesh Awasthee
इंदार। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक जिद्दी महिला ने आपने आप को आग के हवाले कर लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक झगडे के कारण उक्त महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार संगीता पत्नि बबलू जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी इंदार ने बीते रोज अपने आप को आग के हवाले कर अपनी जान दे दी। उक्त रोज संगीता का पति अपनी बीमार मॉ को इलाज के लिए शिवपुरी लेकर आया था। महिला घर में अपने 8 वर्षीय बच्चे के साथ ही थी। जब पति घर लौटा तो पता चला कि संगीता ने मिटटी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली है।

बताया जा रहा है कि महिला बहुत जिद्दी थी और आऐ दिन घर में लड़ाई होती रहती थी। संगीता के मौत के कारण अज्ञात बने हुए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!