शिवपुरी। खनियांधाना के गूढर रोड़ पर स्थित एक सूने मकान में विगत दिवस अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर वहां से हजारों रूपए नगदी व सामान चोरी कर लिया। चोरों ने उक्त मकान में किराए से रहने वाले चार अन्य लोगों के भी ताले तोड़े, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ नकबजनी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनेश जाटव निवासी गूढर रोड़ अपने मकान में ताला लगाकर तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था वहीं उसके मकान में किराये से रहने वाले किरायेदार भी अपने-अपने कमरों में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे।
तभी कोई अज्ञात चोर ने उक्त मकान को अपने निशाने पर ले लिया और फरियादी के कमरे का ताला तोडक़र वहां से आठ हजार रूपए नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने किरायेदारों के कमरों के ताले तोड़े, लेकिन वहां चोरों को कुछ भी नहीं मिला। कल जब फरियादी वापस अपने घर लौटा तो उसे चोरी होने की जानकारी लगी। जिस पर उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
