महिला को सर्प ने काटा, परिजन तांत्रिकों के चक्कर में पड़े और महिला की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम अलावदी में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला को विगत दिवस खेत पर जाते समय सर्प ने काट खा लिया। इसके बाद परिजन झाड़ फूंक के लिए महिला को तांत्रिकों के पास ले गए। इसी चक्कर में घटना के 7 घंटे के बाद उचित उपचार न मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार 12 सित बर को सुबह नारायणी बाई उम्र 32 वर्ष घर से निकलकर अपने खेत पर घास काटने के लिए जा रही थी रास्ते में एक सर्प उसके पैर में लिपट गया और उसे काट खा लिया। घटना के बाद नारायणी बाई अपने घर पहुंची और पति को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

उसका पति उसे चिकित्सालय न ले जाते हुए तांत्रिकों के पास झाड़ फूंक के लिए ले गया। जहां तांत्रिकों ने घंटों तक उसकी झाड़ फूंक की और इसी दौरान नारायणी बाई ने दम तोड़ दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!