शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी खुर्द में स्थित एक मकान में चोर चोरी की नियत से घुस गया जिसे घर में मौजूद महिला ने पहचान लिया और शोर मचा दिया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पब्लिक कुटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चोर के खिलाफ 457 का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विगत दिवस ग्राम ऊमरी खुर्द में रहने वाली हसमुखी परिहार अपने पति और बच्चों की अनुपस्थिति में घर पर सो रही थी। तभी आरोपी अजय पुत्र काशीराम जाटव चुपके से घर में घुस आया और वह सामान की उठापटक करने लगा खटपट की आवाज सुनकर महिला जागी तो आरोपी घर में मौजूद था जिसे उसने पहचान लिया। महिला को देखकर चोर वहां से भाग गया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
