शिवपुरी। रन्नौद कस्बे में विगत माह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए भाजपा मंडल रन्नौद के पूर्व अध्यक्ष अवध बोहरे को गोलीमार दी। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिनमें से घटना का मु य आरोपी भूरा तिवारी को 7 सित बर को पुलिस ने पकड़ लिया था और बांकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी।
कल पुलिस ने बदरवास के पास स्थित ग्राम सुमेला से घटना का दूसरा आरोपी प्रदीप पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय को गिर तार कर लिया और उसकी निशान देही पर तीसरा आरोपी शेरा पुत्र सीताराम तिवारी देहरदा तिराहे से पुलिस के हत्ते चढ़ गया। बताया जाता है कि दोनों आरोपी जिले से बाहर जाने की फिराक में थे और प्रदीप बदरवास से देहरदा तिराहे पर उसका इंतजार कर रहे।
शेरा तिवारी के पास आ रहा था लेकिन इससे पूर्व ही दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में फंस गए। दोनों आरोपियों को पकडऩे में रन्नौद थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान, एसआई मुन्नालाल गौड़, प्रधान आरक्षक सरदार सिंह, एएसआई शिव पाल सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह की महती भूमिका रही।
