शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील मे पहले ही स्वास्थ्य केन्द्रों के हालत बुरे नजर आ रहे है। वहीं दूसरी ओर पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे बैठे डॉक्टरो द्वारा सिकनेस सर्टिफिकेट के नाम पर 500रू की मांग की जाती है।
ऐसे में डॉक्टरों को भगवान कहा जाने वाले डॉक्टर हो रहे है। रिश्वतखोर डॉक्टर जो सरेआम खुद की जैब गर्म करने लगे है। ऐसे में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र मे विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। जहां दूसरी तरफ पोहरी मे बैठे चिकित्सक मनीष शाक्य द्वारा 50 रूपये प्रति-दिन के हिसाव से सिकनेस सर्टिफिकेट के लिए रूपये चार्ज किये जा रहे है।
वही मोके पर पहुंची प्रार्थी गीता कुशवाह द्वारा पूछे जाने पर कहा गया कि 50रू प्रतिदिन के हिसाव से रूपये लगेगें अगर रूपयं लाये हो तो अभी बन जाएगा। पोहरी मे बैठे चिकित्सक बीएमओ की अनुपस्थिति मे मिलीभगत से इस तरह के कार्य करते जिससे इसकी भनक किसी को न लग सके।
ऐसे में डॉक्टरों का खुलेआम पैसा लेना और मरीजों से सिकनेस सर्टिफिकेट के नाम पर रिश्वत लेना एक अपराध है।
इनका कहना है-
पोहरी मे अगर चिकित्सक मनीष शाक्य द्वारा यदि सिकनेस सर्टिफिकेट के नाम पर रूपये लिए गए है तो आपके कॉल कटने के बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
बिष्णुकांत खरे
सीएमएचओ शिवपुरी
