रेडिय़ंट कॉलेज की छात्रा को एक साल से कर रहा था परेशान मामला दर्ज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के नामचीन कॉलोजों में सुमार रेडियन्ट कॉलेज की छात्रा को कॉलेज में ही पढऩे वाला एक छात्र बीते एक साल से परेशान कर रहा था। बीते रोज हद तब हो गई जब इस आशिक ने सरेआम छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला।

जानकारी के अनुसार पूर्वी पुत्री दीपक पाण्डे परिवर्तित नाम उम्र 19 वर्ष रेडियन्ट कॉलेज में आईटीआई की छात्रा है। इसी कॉलेज में राजा कुशवाह निवासी मनियर बीसीए का छात्र है। बताया गया है उक्त राजा कुशवाह पूर्व पार्षद का पुत्र है। यह पिछले एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था। कॉलेज आते-जाते समय पूर्वी को देखकर अश्लील फव्ती कसता रहता था।

हद तो तब हो गई जब उक्त छात्र ने कॉलेज से घर जाते समय कॉलेज के बाहर ही बालिका का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत कर दी। इस घटना की सूचना छात्रा ने घर पहुॅचकर अपने परिजनों को दी। परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुॅचे। जहॉ पुलिस ने आरोपी राजा कुशवाह के खिलाफ धारा 354डी,354,341 और 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

इनका कहना है
आपने बताया तब हमें इस घटना की सूचना मिली है। हमें इस घटना की कोई जानकारी नही है। इस तरह की कोई घटना हमारे कॉलेज में नही हुई। न ही छात्रा ने आज तक कोई शिकायत की अगर छात्रा कॅालेज में ही शिकायत करती तो आरोपी को हम कॉलेज से बाहर कर देते।
साहिद खान
संचालक रेडिय़ट कॉलेज
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!