शिवपुरी। शहर के ह्रदय स्थल माधव चौक के पास शिवपुरी होटल के नीचे संचालित एक बेकरी में संधिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फायर बिग्रेड मौके पर पहुॅची और आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने इस बेकरी के संचालिका अनीता गुप्ता को सूचना दी की आपकी बेकरी में आग लग गई है। जिसपर संचालक तुरंत मौके पर पहुॅचे और देखा कि बेकरी में आग धधक रही है। इस घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। तुंरत फायर बिग्रेड मौके पर पहुॅची और आग पर काबू पा लिया।
बताया गया है कि उक्त घटना क्रम पूरी तरह से संदेह के घेरे में आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि इस बेकरी में आग लगी नहीं लगाई गई हैै। बताया यह भी गया है कि उक्त बेकरी का दुकान मालिक अनीता गुप्ता ने बीमा करा रखा था। इस बीमा की राशि को लेने के लिये ही इस बेकरी में खुद आग लगाई गई है। पुलिस इस मामले को संदेह की नजर से देख रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार नवनीत शर्मा नायब तहसीलदार नीलम,पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव,पटवारी रघुबीर शर्मा एवं कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुॅॅचकर जांच में जुट गई है।
